कार्तिगाई दीपम 2025
तमिलनाडु में शुरू हुआ दीपों का महोत्सव
पूर्णिमा से शुरू • तीन दिवसीय त्यौहार
तमिलनाडु में कार्तिगाई दीपम महोत्सव शुरू हुआ।
कार्तिगाई दीपम महोत्सव के बारे में
- यह कार्तिगाई (नवंबर-दिसंबर) के महीने में आने वाला तीन दिवसीय त्यौहार है।
- यह पूर्णिमा या पौर्नामी के दिन से शुरू होता है।
- इसमें मिट्टी के तेल के दीपक या अगल विलक्कू जलाए जाते हैं, ताकि बुरी आत्माओं को दूर किया जा सके।
- इसमें भगवान कार्तिकेय या भगवान मुरुगन की पूजा की जाती है।
- इसका उल्लेख तमिल साहित्य ‘अहनानुरू’ में मिलता है, जो संगम साहित्य की महान कृतियों में से एक है।
- अव्वैयार (जो संगम युग की एक प्रसिद्ध महिला थीं) ने भी अपनी कविताओं में इसका उल्लेख किया है।
