अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्‍थान परिषद

संदर्भ: भारत को 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान परिषद (International IDEA) का अध्यक्ष चुना गया है।

अन्य संबंधित जानकारी

  • भारत की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (International IDEA) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
  • 90 करोड़ से अधिक मतदाताओं के साथ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के कारण, भारत 2026 के लिए इंटरनेशनल IDEA की अध्यक्षता ग्रहण करते समय निर्वाचन प्रशासन में अपने व्यापक अनुभव का लाभ उठाएगा और विश्व भर के निर्वाचन प्रबंधन निकायों को मजबूत करने में योगदान देगा।

अंतर्राष्ट्रीय IDEA के बारे में 

  • अंतर्राष्ट्रीय IDEA, की स्थापना 1995 में हुई थी, एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसमें वर्तमान में 35 सदस्य देश शामिल हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा जापान को पर्यवेक्षकों का दर्जा प्राप्त है।
  • अंतर्राष्ट्रीय IDEA के पास 2003 से संयुक्त राष्ट्र महासभा में पर्यवेक्षक का दर्जा (Observer Status) है।
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय IDEA का एक संस्थापक सदस्य है और शासन प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है तथा चुनावी अनुसंधान, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग किया है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url